29 Mar 2024, 01:48:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जब इंग्लैंड में नेट प्रैक्टिस करने लगे 'तेंदुलकर', देखकर चौंके गए सभी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2017 2:32PM | Updated Date: Jun 10 2017 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। एक तरफ जहां इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है इसी दौरान तेंदुलकर भी इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्डस मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। यहां बात सचिन की नहीं बल्कि उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की हो रही है जो कि लॉर्ड्स के मैदान पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते नजर आए। जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। 
 
भारतीय मीडिया का एक समूह दक्षिण अफ्रीका के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के लिए लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर पहुंचा था। लॉर्ड्स में चैम्पियंस ट्रॉफी का कोई मैच नहीं होना है लिहाजा क्रिकेट के मुरीदों के लिए क्रिकेट के मक्का का दौरा करने का ये सुनहरा मौका था। 
 
इसी बीच सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर यहां अभ्यास करते नजर आए। अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ साल से हर गर्मियों में लॉर्ड्स में अभ्यास करने आ रहे हैं। लॉर्ड्स में प्रैक्टिस कर रहे अर्जुन तेंदुलकर की जैसे ही पत्रकारों ने तस्वीरें लेनी शुरू की, उनके चेहरे पर झुंझलाहट नजर आने लगी। वो तुरंत नेट्स पर चले गए और कोच से बात करके स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी शुरू की। 
 
फोटोग्राफर्स ने रुककर बल्लेबाजी करते अर्जुन को देखा और अर्जुन भी पलटकर मुस्काते नजर आए। वैसे अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के गेंदबाज हैं लेकिन वो अपनी बैटिंग पर भी काम कर रहे हैं। अर्जुन एक गेंदबाज होने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। आपको बता दें कि तेंदुलकर हर साल लंदन में छुट्टियां मनाते हैं और लॉर्ड्स स्टेडियम के पास ही उनका खुद का घर भी है।
 
अर्जुन तेंदुलकर ने 22 जनवरी 2010 को अंडर 13 टूर्नामेंट में पहली बार अपना हाथ आजमाया था। इसके बाद वो वेस्ट जोन के अंडर 14 टूर्नामेंट के लिए चुने गए थे। अंडर 14 के ही टूर्नामेंट में अर्जुन ने खार जिमखाना के लिए खेलते हुए अपनी पहली सेंचुरी जड़ी थी। इसके अलावा 2011 में अर्जुन ने सिर्फ 22 रन देकर 8 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी। 
 
16 साल की उम्र में अर्जुन ने वेस्ट जोन की टीम में भी जगह बनाई। वेस्ट जोन की टीम में अर्जुन के चयन के बाद खासा विवाद भी हुआ था। आरोप लगे थे कि अर्जुन तेंदुलकर को अपने पिता सचिन तेंदुलकर के नाम की वजह से चुना गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »