26 Apr 2024, 01:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया से भिड़ने से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, एबी डीविलियर्स हुए चोटिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2017 10:28AM | Updated Date: Jun 10 2017 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जबकि उसके कप्तान एबी डीविलियर्स चोट के कारण टीम इंडिया के खिलाफ रविवार को होने वाले अहम मुकाबले में शायद ही खेल पाएं। 33 वर्षीय डीविलियर्स को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।
 
हालांकि बाद में क्षेत्ररक्षण करने के लिए वह फिर से मैदान पर लौटे थे। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को कहा कि डीविलियर्स का शनिवार को फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने को लेकर उन पर कोई फैसला किया जाएगा। डीविलियर्स अगर अनफिट करार दिए जाते हैं, तो उनकी जगह फरहान बेहरदीन को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। डीविलियर्स ने श्रीलंका के खिलाफ चार और पाकिस्तान के खिलाफ कोई रन नहीं बनाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »