25 Apr 2024, 18:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा सेमीफाइनल की उम्मीदें जगाईं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2017 9:41AM | Updated Date: Jun 10 2017 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कार्डिफ। यहां सौफिया गार्डंस पर शुक्रवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी ग्रुप ए के लीग मैच में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा, अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखीं। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन (114) और मेहमूदुल्लाह (102*) ने शतक बनाए, जिसकी बदौलत टीम ने विजयी लक्ष्य 268 रन 47.2 ओवर में पांच विकेट पर पा लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन बनाए थे। शाकिब ने 99.13 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए, जबकि मेहमूदुल्लाह ने 95.32 के स्ट्राइक रेट से 102 रन बनाए। शाकिब ने शतक 111 गेंद पर नौ चौके व एक छक्के के साथ पूरा किया, जबकि मेहमूदुल्लाह ने 107 गेंद पर आठ चौके व दो छक्के के साथ 100 रन बनाए। दोनों ने पांचवे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। पहले तीन विकेट 12 रन पर गिर गए थे। 
 
दो के अर्धशतक...
इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए कप्तान केन विलियमसन के (57) और रॉस टेलर के (63) रन के सहारे 265/8 स्कोर बनाया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »