24 Apr 2024, 08:21:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हराया, ये रहे जीत के हीरो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2017 10:11AM | Updated Date: Jun 9 2017 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अंडरडॉग श्रीलंका ने टीम इंडिया को यहां आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट आठ गेंद और सात विकेट से हराकर सभी को चौंका दिया। श्रीलंकाई टीम ने पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ 322 रन बनाकर जीत हासिल की है। इससे पहले उसने 18 दिसंबर 2009 को भारत के खिलाफ पांच विकेट पर 302 रन बनाकर जीत हासिल की थी। टीम इंडिया ने पहले खेलकर 50 ओवर में छह विकेट पर 321 रन बनाए थे, जिसमें शिखर धवन ने शतक (125), रोहित शर्मा ने अर्धशतक (78) और महेंद्रसिंह धोनी ने अर्धशतक (63) बनाया। जवाब में श्रीलंका के लिए धनुष्का गुनाथिलिका (76), कुशल मेंडिस (89), कुशल परेरा (47), कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (52* और असेला गुनारत्ने (34*) ने जरूरत के हिसाब से रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी। 

रंगहीन रही हमारी गेंदबाजी...
भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में 5.40 के इकॉनॉमी रेट से रन देकर एक विकेट लिया। बाकी गेंदबाजों को विकेट नहीं मिला। उमेश यादव ने 58 गेंद में 67, हार्दिक पंड्या ने 42 गेंद में 51, रवींद्र जडेजा ने 36 गेंद में 52 रन खर्च किए। 
 
श्रीलंका की जीत के हीरो...
27 वर्षीय गुनाथिलिका ने 105.55 के स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए। उन्होंने 50 रन 47 गेंद में पांच चौके व दो छक्के के साथ पूरे किए। 28 वर्षीय मेंडिस ने 95.69 के स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाए और अर्धशतक 65 गेंद पर छह चौके व एक छक्के के साथ बनाया। मैथ्यूज ने 50 रन
44 गेंद पर छह चौके के साथ बनाए। 
 
ऐसे पीछा किया श्रीलंका ने
मेंडेटरी पॉवर प्ले के पहले 10 ओवर में एक विकेट पर 44 रन बनाए। 50 रन 63, 100 रन 116, 150 रन 155, 200 रन 203, 250 रन 244 और 300 रन 276 गेंद में पूरे किए। 
 
...और दूसरे 43 गेंद में
इससे पहले शिखर धवन ने अपने पहले 50 रन 69 गेंद में छह चौके के साथ पूरे किए, लेकिन अगले 50 रन बनाने के लिए तेज खेलते हुए उन्होंने 43 गेंद में बन दिए। धवन ने शतक 112 गेंद पर 13 चौके के साथ बनाया। धवन ने मलिंगा की 28 गेंद पर 32 रन बनाए और पांच चौके लगाए। लकमल की 32 गेंद पर 33 रन बनाते हुए पांच चौके लगाए। प्रदीप को तीन चौके व एक छक्के के साथ 25 गेंद पर 31 रन लिए। गुणारत्ने को दो चौके जमाते हुए 18 गेंद में 17 रन लिए। 
 
रोहित से तेज धोनी...
रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक 58 गेंद पर चार चौके व एक छक्के के साथ बनाया, जबकि महेंद्रसिंह धोनी ने 46 गेंद पर छह चौके व एक छक्के के साथ 50 रन पूरे किए। रोहित ने 98.73 के स्ट्राइक रेट से 78 और धोनी ने 121.15 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए। रोहित का यह 30वां और धोनी का 61वां अर्धशतक है। कप्तान विराट कोहली दो साल बाद बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। 
 
शिखर धवन का शतक इन गेंदबाजों के कारण निरर्थक...
जिन रवींद्र जडेजा को अश्विन की जगह प्राथमिकता दी, उन्होंने 36 गेंदों में दिए 52 रन, उमेश यादव ने 58 गेंद में 67, हार्दिक पंड्या ने 42 गेंद में 51 रन खर्च कोई विकेट नहीं लिया। यहां तक कि कप्तान विराट कोहली ने भी गेंदबाजी की। 
 
टीम इंडिया की ओर से दो बड़ी साझेदारियां...
पहले विकेट के लिए रोहित और शिखर ने 5.55 रन प्रति ओवर के हिसाब से 24.5 ओवर में 138 रन बनाए। इसमें रोहित ने 78 और शिखर ने 51 रन का योगदान दिया। चौथे विकेट के लिए शिखर (40) और महेंद्रसिंह धोनी (30) के योगदान से 82 रन 64 गेंद पर बने। रन बनाने की गति 7.68 रही। 
 
ऐसे बने टीम इंडिया के रन...
मेंडेटरी पॉवर प्ले के पहले 10 ओवर में बिना किसी विकेट के 48 रन। 50 रन 62, 100 रन 116, 150 रन 163, 200 रन 228, 250 रन 256 और 300 रन 290 गेंद पर बने। 
1. टीम इंडिया ने इंग्लैंड में श्रीलंका के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर 321/6 बनाया। इससे पहले 11 जुलाई 2002 को ब्रिस्टल में 10 विकेट पर 304 रन बनाया था। 
2. श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड में टीम इंडिया का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 113 रन था, जो सचिन तेंदुलकर ने 11 जुलाई 2002 को ब्रिस्टल में बनाया था। 
3. इंग्लैंड और चैम्पियंस ट्रॉफी में यह शिखर धवन का तीसरा शतक है। यह उनका सर्वोच्च स्कोर (125) भी है। इससे पहले कार्डिफ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 जून 2013 को 114 व द ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन 11 जून 2013 को बनाए थे। 
4. श्रीलंका के खिलाफ शिखर धवन ने नौवें मैच में दूसरी बार शतक बनाया। वे 90.18 के स्ट्राइक रेट से 625 रन बना चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »