23 Apr 2024, 21:51:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी : पाकिस्‍तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सेमीफाइनल की दौड़ में हुआ शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2017 10:28AM | Updated Date: Jun 8 2017 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को यहां एजबेस्टन ग्राउंड पर पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच ग्रुप बी का मुकाबला जवाबी 27वें ओवर में बारिश के कारण रोक देना पड़ा। भारतीय समयानुसार रात एक बजे तक खेल फिर शुरू नहीं हो सका था। हालांकि डकवर्थ/लुईस नियम में पाकिस्तान आगे चल रहा था, क्योंकि उसने 27 ओवर में तीन विकेट पर 119 रन बनाए थे। इससे पहले साउथ अफ्रीका टीम 50 ओवर में आठ विकेट पर 219 रन ही बना सकी। 
 
मलिक के तीन चौके...
बाबर आजम ने 26वें ओवर में मार्केल और 27वें में रबाडा को चौका लगाकर पाकिस्तान को डकवर्थ/लुईस नियम में आगे कर दिया। 26वें ओवर में शोएब मलिक ने भी चौका लगाया। उन्होंने 25वें ओवर में रबाडा को दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाया। वे 114.28 के स्ट्राइक रेट से 16 और बाबर 60.78 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाकर नाबाद हैं। 
 
मिलर का अर्धशतक...
इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 219 रन बनाए। मिडिल आॅर्डर बैट्समैन डेविड मिलर ने 72.11 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रन बनाए। उन्होंने मोहम्मद हफीज को दो तथा जुनैद खान को एक छक्का मारा, जबकि एक चौका हसन अली की गेंद पर लगाया। जुनैद की 12 गेंद पर 15, हफीज की 22 गेंद पर 21 रन बटौरे। 
 
पिच का फायदा लिया...
इस पिच पर रन बनाना आसान नहीं थे। इसी का फायदा लेते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को बांधे रखा। इमद वसीम ने आठ ओवर में 2.50 के इकॉनॉमी रेट से 20 रन दिए, बल्कि हाशिम अमला (16) और एबी डीविलियर्स  (0) जैसे बल्लेबाजों के विकेट लिए। हसन अली ने आठ ओवर में 3.00 के इकॉनॉमी रेट से रन देकर तीन विकेट लिए, जिसके कारण साउथ अफ्रीका बड़ा स्कोर नहीं बना सका। पारी की सबसे बड़ी साझेदारी केगिसो रबाडा (26) और डेविड मिलर (20) के योगदान से 39 गेंद में 48 रन जोड़े गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »