24 Apr 2024, 16:49:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2017 11:39AM | Updated Date: Jun 7 2017 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कार्डिफ। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के आखिरी 7 विकेट 66 रन के भीतर आउट कर दिए, जिसके कारण कीवी टीम को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी ग्रुप ए के मुकाबले में मंगलवार को यहां 87  रन से पराजय का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड इस जीत से सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इंग्लैंड ने पहले खेलकर 49.3 ओवर में 310 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 44.3 ओवर में 223 रन बनाकर आउट हो गई। जैक बॉल ने 31 रन देकर दो विकेट लिए, उन्हें प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 48 गेंद पर 61 रन की नाबाद पारी खेली। 

कप्तान के जाते ही...
कप्तान केन विलियमसन के 31वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट होते ही न्यूजीलैंड एक तरह से मुकाबले से हट सा गया, क्योंकि आखिरी आठ बल्लेबाज कोई बड़ा व्यक्तिगत स्कोर नहीं बना सके। विलियमसन ने 88.77 के स्ट्राइक रेट 87 रन बनाए। रॉस टेलर ने 66.10 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए और कप्तान के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रन जोड़े। 
 
तीन अर्धशतक...
इंग्लैंड के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए, जिसके सहारे टीम ने टॉस हारकर 6.26 रन प्रति ओवर के हिसाब से 310 रन बनाए। सबसे तेज पारी जोस बटलर ने खेली। उन्होंने 127.08 के स्ट्राइक रेट से 61 नाबाद रन बनाए।  जोस बटलर ने 50 रन 41 गेंद पर दो चौके व दो छक्के के साथ बनाए।  ओपनर एलेक्स हेल्स ने 90.32 के स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए। वो मिलने की गेंद पर बोल्ट हुए। उन्होंने एलेक्स हेल्स ने 50 रन 60 गेंद पर तीन चौके व एक छक्के के साथ पूरे किए। पिछले मैच में शतक बनाने वाले जो रूट ने 98.46 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए और एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 50 रन 52 गेंद पर तीन चौके व दो छक्के के साथ बनाए। 
 
तीन साझेदारियां...
दूसरे विकेट के लिए 81 रन हेल्स एवं रूट ने बनाए। चौथे विकेट के लिए 54 रन रूट व स्टोक्स तथा प्लंकेट व बटलर ने आठवें विकेट के लिए 49 रन जोड़े। 
 
ऐसे बने रन...
मेंडेटरी पॉवर प्ले के पहले 10 ओवर में इंग्लैंड ने एक विकेट पर 50 रन बनाए। 50 रन 60, 100 रन 115, 150 रन 162, 200 रन 213, 250 रन 258 और 300 रन 289 गेंद पर बने। न्यूजीलैंड ने मेंडेटरी पॉवर प्ले में एक विकेट पर 40 रन बनाए। 50 रन 74 गेंद, 100 रन 129, 150 रन 165, 200 रन 241 गेंद पर बने। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »