20 Apr 2024, 11:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी भाई उठे उससे पहले मैं उनकी एक फोटो ले लेता हूं...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2017 12:09PM | Updated Date: Jun 6 2017 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर शानदार आगाज किया है। उस ऐतिहासिक जीत के बाद अगला लक्ष्य श्रीलंका है। ग्रुप बी में भारत अभी दो और मैच खेलेगा। जिसमें से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे एक मैच जीतना है। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के एक खिलाड़ी की तस्वीर सामने आई है जो वायरल हो रही है। इस फोटो को रविंद्र जडेजा ने शेयर किया है। 
 
रविंद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में धोनी सो रहे हैं। उनके बगल में रविंद्र जडेजा बैठे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए जडेजा ने लिखा है। इससे पहले की धोनी भाई उठें मैं एक पिक्चर ले लेता हूं। दोनों खिलाड़ी बस में बैठे हैं। ये तब की तस्वीर है जब टीम इंडिया सड़क के रास्ते लंदन जा रही थी।
 
 भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका से होगा। जबकि श्रीलंका एक मैच दक्षिण अफ्रीका से हार चुकी है। श्रीलंका के बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। अगले दो मैच में से अगर टीम इंडिया एक मैच जीत लेती है तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »