18 Apr 2024, 22:39:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने खोला राज, बताया क्‍यों धोनी से पहले क्रीज पर आए पांड्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2017 11:24AM | Updated Date: Jun 6 2017 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के महामुकाबले में रविवार को पाकिस्‍तान को 124 रनों से हरा दिया। इस मैच में सबसे ज्‍यादा तारिफ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की हुई। जिन्‍होंने क्रीज पर आते से ही तीन गेंदों पर तीन छक्‍के जड़ दिए। युवराज सिंह के आउट होने पर सबको यह लग रहा था कि अब क्रीज पर बैटिंग करने धोनी आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धोनी की जगह पांड्या क्रीज पर खेलने आए जिसे देखकर हा कोई हैरान रह गया। 
 
धोनी की जगह पांड्या के क्रीज पर आने को लेकर कप्‍तान विराट कोहली ने कहा कि धोनी की जगह हार्दिक पांड्या को ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए भेजने का फैसला अंतिम पल में लिया गया था। ऑलराउंडर ने भी माना कि ऊपर बल्लेबाजी के लिए उन्हें भेजने का फैसला पहले से नहीं लिया गया था। पांड्या ने अंतिम ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े और भारत को मैच विजयी स्कोर तक पहुंचाया।
 
पांड्या को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजने के बारे में मैच के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में विराट कोहली ने कहा, जिस तरह उसने बल्लेबाजी की वो अविश्वसनीय लगी। हमने अंत में तेजी से रन बनाना शुरू किए, तब उन्होंने पूछा कि धोनी से पहले हार्दिक को बल्लेबाजी के लिए भेजे तो सभी राजी हो गए क्योंकि वो पहली ही गेंद से लंबे शॉट जमाना जानता है। उसने लगातार तीन छक्के जड़ दिए जो शायद अंत में बड़ा फर्क पैदा कर गए।
 
बता दें कि युवराज सिंह जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 3 विकेट पर 285 रन था और पारी की 10 गेंद बची थी। तब बल्लेबाजी के लिए धोनी की जगह हार्दिक क्रीज पर आए। उन्होंने केवल 6 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से नाबाद 20 रन बनाए और भारत को 300 के पार पहुंचा दिया।
 
हार्दिक पांड्या को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजने से भारत की स्थिति बेहद मजबूत हुई क्योंकि उन्होंने भारत को 319 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। डकवर्थ लुईस नियम के कारण पाकिस्तान को 48 ओवर में 324 रन का लक्ष्य मिला, जो फिर बारिश होने के कारण घटकर 41 ओवर में 289 रन हो गया।
 
इसके बाद पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए और अपने चयन को सार्थक ठहराया। भारत ने पाकिस्तान को 124 रन के विशाल अंतर से हराया। अब भारत अपना अगला मैच गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »