19 Apr 2024, 07:11:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित-धवन ने किया ऐसा कमाल जो अब तक किसी भारतीय ने नहीं किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2017 3:15PM | Updated Date: Jun 5 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एजबैस्‍टन। भारत और पाकिस्‍तान के बीच खेले गए मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा ने टीम को शानदार शुरूआत दी। इस जोड़ी ने लगातार 3 शतकीय पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया। बीते आठ सालों में ये सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रही है। दोनों खिला‍‍ड़ि‍यो ने पहले विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद शिखर धवन ने एक लंबा शॉट खेलने में अपना विकेट शादाब खान की गेंद गवा दिया। शिखर धवन को शादाब ने 68 रन के स्‍कोर पर पवेलियन भेजा।
 
इससे पहले भी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2013 में कार्डिफ के मैदान में 127 रनों की साझेदारी की थी। इस मैच में भी दोनों खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। वहीं 2013 में ही ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 101 रन जोड़े थे, लिहाजा चैंपियंस ट्रॉफी में तीन बार सौ रन से अधिक की साझेदारी करने वाले धवन और रोहित शर्मा एकमात्र ओपनर बन गए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »