19 Apr 2024, 14:12:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरव गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग को दिया ये खुला चैलेंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2017 12:15PM | Updated Date: Jun 5 2017 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 20 जून को इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग के बीच एक 'महामुकाबला' खेला जाएगा। यह मुकाबला क्रिकेट नहीं, 100 मीटर दौड़ का होगा, जिसे बाद में 70 मीटर का कर दिया गया। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक कर रहे थे। इस दौरान गांगुली के करियर के आंकड़ों को लेकर सहवाग ने चुटकी ली, जिसके बाद क्रिकेट के दादा यानी गांगुली ने सहवाग को खुला चैलेंज कर दिया।

गांगुली ने सहवाग को 20 जून को यानी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद 100 मीटर दौड़ का चैलेंज दिया है। गांगुली चैलेंज देने तक नहीं रूके, बल्कि उन्होंने सहवाग के फिटनेस पर चटखारे लेकर कहा कि सहवाग को दो फीजियो की सेवाएं भी दी जाएंगी।
 
दोनों दिग्गज क्रिकेटरों के बीच जब कमेंट्री बॉक्स में चर्चा चल रही थी। उस दौरान पाकिस्तान के दो विकेट भी गिर गए। गांगुली ने पहले पाकिस्तान बल्लेबाजों की बात कीं और फिर दोबारा वे सहवाग और अपने बीच मुकाबले की चर्चा करने लगे। इस दौरान उन्होंने 100 मीटर की दौड़ को 70 मीटर कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »