25 Apr 2024, 07:36:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैंकों से हजारों करोड़ लेकर फरार माल्या IND-PAK मैच में आया नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2017 10:12AM | Updated Date: Jun 5 2017 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। देश से फरार चल रहे उद्योगपति विजय माल्या को भारत पाकिस्तान का मैच देखते देखा गया है। विजय माल्या पर भारतीय बैंकों पर करोड़ो की देनदारी है जिसके चलते विजय भारत से बाहर और ब्रिटेन पर डेरा डाले हुए हैं। भारत ने कई बार विजय माल्या को ब्रिटेन से वापस भारत लाने के लिए कोशिश भी की है। ये पूरा मामला संसद तक में उठ चुका है ऐसे में विजय माल्या का इस तरह बेफ्रिकी से स्टेडियम में पूरे देश को मुंह चिढ़ाने जैसा है।

विजय माल्या आईपीएल की क्रिकेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मालिक भी है। बैंकों का 9000 करोड़ रुपया लेकर फरार हुए विजय माल्या पर प्रवर्तन निदेशालय शिकंजा कसने की काफी समय से कोशिश कर रहा है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय अपनी चार्ज शीट तैयार कर चुकी है और जल्द ही उसे माल्या के खिलाफ लंदन के कोर्ट के सामने भी रखेने की तैयारी में भी है। लंदन के वेस्टमिन्सटर मजिस्ट्रेट कोर्ट में आईडीबीआई बैंक के करीब 900 करोड़ लोन पर माल्या के खिलाफ सुनवाई चल रही है। जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में अगली सुनवाई 13 जून को रखी गई है। विजय माल्या को देखते ही ट्विटर पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने इसे देश को चुनौती माना, तो कुछ ने इसकी मोदी सरकार के 56 इंच के सीने से जोड़ कर आलोचना की। कई लोगों ने लिखा की विजय माल्या इस तरह भारत का मजाक बना रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »