29 Mar 2024, 10:39:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका पर अमला का हमला- लगाई शानदार सेंचुरी, 96 रन से जीता दक्षिण अफ्रीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2017 10:48AM | Updated Date: Jun 4 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

द ओवल, (लंदन)। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट मेंं शनिवार को यहां कैनिंग्टन ओवल मैदान पर साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका पर ग्रुप बी में 96 रन जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका के लिए ओपनर हाशिम अमला ने शतक (103) बनाया, जिसका जवाब श्रीलंकाई टीम नहीं दे सकी, क्योंकि वह 41.3 ओवर में 203 रन बनाकर आउट हो गई। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 299 रन बनाए थे। अमला को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। 
 
89.56 स्ट्राइक रेट...
अमला ने 89.56 के स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए। उन्होंने 202 मिनट बल्लेबाजी की। अमला ने 50 रन 56 गेंद पर 3 चौके व 1 छक्के के साथ बनाए। उन्होंने शतक 112 गेंद पर 5 चौके व 2 छक्के के साथ पूरा किया। अमला ने फाफ डू प्लेसिस (75) के साथ दूसरे विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी की। 
 
जवाब तो अच्छा दिया था...
श्रीलंका का जवाब अच्छा था, क्योंकि एक समय उसका 1 विकेट 69 रन पर गिरा था। अगले 134 रन बनते -बनते बाकी के 9 बल्लेबाज आउट हो गए। ओपनर उपुल थरंगा ने 82.60 के स्ट्राइक रेट से 57 तथा निरोशन डिकवेला ने 124.24 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए। बिचले क्रम पर कुशाल परेरा ने 66.66 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए। टीम 4.89 रन प्रति ओवर के हिसाब से 203 रन बनाकर आउट हो गई। 
मेंडेटरी पॉवर प्ले के पहले 10 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 32 और श्रीलंका ने 1 विकेट पर 87 रन बनाए। 41वें से 45वें ओवर तक पॉवर प्ले में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर 78 रन बनाए,जबकि श्रीलंका ने 1 विकेट पर 9 रन।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »