24 Apr 2024, 18:59:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में ही भिड़े ये दो दिग्‍गज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2017 1:02PM | Updated Date: Jun 2 2017 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल के बीच बहस हो गई। तमीम इकबाल की बल्लेबाजी के दौरान बेन स्टोक्स ने उनके खिलाफ जमकर स्लेजिंग की जिसका तमीम इकबाल ने जबरदस्त जवाब दिया। 
 
तमीम इकबाल ने स्टोक्स को बोलने के बजाए गेंदबाजी करने की नसीहत दी और उसके बाद तमीम ने शानदार शतक लगाकर इंग्लिश टीम की बोलती बंद की। तमीम इकबाल ने अपने वनडे करियर का 9वां शतक जमाते हुए शानदार 128 रनों की पारी खेली। 
 
बांग्लादेश के ओपनर बड़े ही संयम के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्हें इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ जरा भी दिक्कत नहीं हो रही थी। ऐसे में तमीम का ध्यान भंग करने के लिए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने स्लेजिंग का सहारा लिया। बांग्लादेश की पारी के 32वें ओवर में तमीम इकबाल ने बेन स्टोक्स की गेंद पर चौका लगाया जिसके बाद वो भड़क गए। 
 
स्टोक्स ने तमीम इकबाल को कुछ कहा लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। इसके बाद उसी ओवर की अगली दो गेंदों पर भी बेन स्टोक्स ने तमीम इकबाल को कुछ कहा जिसके बाद तमीम इकबाल ने स्टोक्स को हाथ से इशारा करते हुए उन्हें गेंदबाजी करने की सलाह दी। 
 
9 अक्टूबर 2016 को इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले गए एक वनडे मुकाबले में बेन स्टोक्स और बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल आपस में भिड़ गए थे। मैच खत्म होने के बाद जब ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब तमीम इकबाल ने बेन स्टोक्स के कंधे पर अपने हाथ का भार रख दिया, इससे बेन स्टोक्स काफी गुस्सा गए और वो तमीम इकबाल के साथ बहस करने लगे गए। फिर दोनों तरफ के खिलाड़ियों ने इन दोनों को शांत कराया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »