19 Apr 2024, 05:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 305 रन बनाकर भी रूट से हारा बांग्लादेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2017 10:34AM | Updated Date: Jun 2 2017 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। कैनिंग्टन ओवल मैदान पर गुरुवार को आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में ग्रुप ए के मुकाबले से रनभरा उद्घाटन मैच हुआ। इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 16 गेंद और 8 विकेट बाकी रहते हराकर 2 अंक हासिल किए। विजयी टीम के लिए जो रूट ने नाबाद शतकीय पारी (133) खेली, जिसके सहारे इंग्लैंड 47.2 ओवर में 2 विकेट पर 308 रन बनाए। इससे पहले बांग्लादेश ने अपने कोटे के 50 ओवर में 6 विकेट पर 305 रन बनाए थे, जिसमें तमिम इकबाल ने शतक (128) लगाया। जो रूट को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। 
 
किताबी बल्लेबाजी...
रूट जब खेलने आए, तब इंग्लैंड ने 6 के योग पर जेसन रॉय (1) का विकेट गंवा दिया था, जिन्हें कप्तान मशरफे मुर्तजा की गेंद पर मुस्तफिजूर रहमान ने कैच किया। इसके बाद रूट ने किताबी बल्लेबाजी की, जिसे स्टडी बैटिंग भी कहा जाता है। उन्होंने 202 मिनट में 103.10 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए। रूट ने शतक पूरा करने के लिए 115 गेंद खेलीं और 6 चौके लगाए। उन्होंने अर्धशतक 59 गेंद पर 4 चौके के साथ पूरा किया। 
 
शतक चूके हेल्स...
इंग्लिश ओपनर एलेक्स हेल्स 5 रन से शतक चूके गए। उन्होंने 19 मिनट में 110.46 के स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए। हेल्स को अतिरिक्त खिलाड़ी सुंजामुल इस्लाम ने शब्बीर रहमान की गेंद पर कैच किया। उन्होंने अपना अर्धशतक 52 गेंद पर 7 चौके के साथ पूरा किया। कप्तान इयोन मोर्गन ने 122.95 के स्ट्राइक रेट से 94 मिनट में नाबाद 75 रन बनाए। 
 
साझेदारियां...
दूसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हेल्स और रूट के बीच। 13 रन की नाबाद साझेदारी रूट और मोर्गन के बीच। 
 
ऐेसे किया पीछा...
इंग्लैंड टीम ने मेंडेटरी पॉवर प्ले के पहले 10 ओवर में 1 विकेट पर 51 रन बनाए। 50 रन 56, 100 रन 112, 150 रन 159, 200 रन 206, 250 रन 253 और 300 रन 282 गेंद पर बने। 
 
90.14 स्ट्राइक रेट
तमिम ने 90.14 के स्ट्राइक रेट से 142 गेंद में यह रन बनाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए सौम्य सरकार के साथ 56 रन 72 गेंद पर जोड़े। सरकार ने 28 रन बनाए, जिसमें 4 चौके व 1 छक्का शामिल है। इमरूल केयस ने 19 रन बनाए और 3 चौके लगाए। तमिम ने उनके साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई। तमिम ने अपना अर्धशतक 71 गेंद पर 7 चौके के साथ बनाया। शतक बनाने के लिए उन्होंने 124 गेंद खेलीं और 11 चौके व 1 छक्का लगाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »