20 Apr 2024, 21:09:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी ने पिलाया टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2017 1:45PM | Updated Date: Jun 1 2017 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे अभ्‍यास मैच में टीम इंडिया ने बांग्‍लादेश को 240 रनों से हराया। इस मैच में दिनेश कार्तिक (94, रिटायर्ड आउट) और हार्दिक पांड्या (नाबाद 80) के शानदार प्रदर्शन के दम पर 324 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया की तरफ से उमेश यादव (16/3) और भुवनेश्वर कुमार (13/3) की धारदार गेंदबाजी की।  
 
इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान धोनी की जगह दिनेश कार्तिक ने विकेटकीपिंग की। इस मैच में धोनी ने सिर्फ फील्डिंग की, लेकिन इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया भी देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 
 
दरअसल, धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाई और ड्रिंक्स ब्रेक पर उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को पानी और एनर्जी ड्रिंक्स पिलाए। टीम इंडिया की फील्डिंग के दौरान धोनी जब मैदान पर उतरे तो उनके कंधे पर दो बैग लटके हुए थे जिसमें पानी और एनर्जी ड्रिंक्स की बोतलें थी। धोनी ने अपने से कई जूनियर खिलाड़ियों को पानी पिलाया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »