20 Apr 2024, 08:13:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मंगेतर ने बदल दी टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की शक्‍ल, कमेंट में बताया अजनबी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2017 12:57PM | Updated Date: Jun 1 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेटर जहीर खान जिस लुक में अब नजर आ रहे हैं वो पहले से बिल्कुल अलग है। जहीर को अपना लुक बदलने के लिए उन्हें उनकी मंगेतर ने तैयार किया। जहीर की मंगेतर सागरिका घाटगे ने जहीर को क्लीन शेव में सजाया है। सागरिका ने इस नए लुक में जहीर के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। पहली नजर में देखने पर जहीर बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे हैं।
 
जहीर ने क्लीन शेव के साथ साथ अपने हेयर स्टाइल को भी बदला है। जहीर ने इस फोटो में नए स्टाइल में हेयर कट करवाया है। इस फोटो को शेयर करने के साथ साथ सागरिका ने लिखा है ‘कम बैक होम टू दिस स्ट्रेंजर।’ अब सवाल ये उठता है कि आखिर सागरिका ने अपने मंगेतर को अजनबी क्यों बताया?
 
दरअसल सागरिका ने जहीर के लिए ये लिखे गए इस मैसेज में उन्हें अजनबी इसलिए बताया क्योंकि जहीर काफी वक्त से शेव और थोड़े बालों में दिखते रहे थे। लेकिन जिस तरह से सागरिका ने उनका लुक बदला है तो वो पहचान में नहीं आ रहे हैं। सागरिका और जहीर की ये फोटो इनदिनों खूब वायरल हो रही है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »