29 Mar 2024, 12:54:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिकी पोंटिंग का दावा- चैंपियंस ट्रॉफी में अहम होगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2017 4:18PM | Updated Date: May 31 2017 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए टीम इंडिया को धोनी की जरूरत है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की अधिकृत वेबसाइट पर पोंटिंग ने कहा कि एकदिवसीय मुकाबलों में अगर गेंद शुरू में मूव करती है तो संभावना है कि भारत शीर्ष क्रम के मैच गंवा दे और आपको मध्यक्रम में ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो मार्गदर्शन कर सके। आईपीएल के मौजूदा सत्र में धोनी खराब फॉर्म के कारण दबाव में हैं और उनकी फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने सत्र की शुरुआत में उन्हें कप्तानी से भी हटा दिया था।
 
पोंटिंग ने कहा, मुझे लगता है कि आपने लंबे समय तक जो बेहतरीन सफलता हासिल की है यह उसका मुश्किल दौर है। मैंने खुद इसका सामना किया और जब आप थोड़ा बुरे समय से गुजरते हो तो आपकी आलोचना होने लगती है। पोंटिंग को भरोसा है कि धोनी पर इन चीजों का असर नहीं होगा। उन्होंने कहा, मैं कभी किसी से नहीं कहूंगा कि अब जाने या संन्यास लेने का समय आ गया है। यह चैम्पियंस पर निर्भर करता है कि वह खुद फैसला करें।  पोंटिंग ने कहा कि जब धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाया गया तो उन्हें हैरानी हुई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »