16 Apr 2024, 16:29:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अभ्यास मैच खेलने उतरेंगी टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2017 9:47AM | Updated Date: May 28 2017 9:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज युवराज सिंह की तबीयत खराब होने के कारण का रविवार को ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी के अभ्यास मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवराज को बुखार है। इसी कारण उन्होंने शनिवार को लॉड्र्स में आयोजित टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। दो घंटे तक चले अभ्यास सत्र में युवी के अलावा टीम के सभी खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि युवराज अगले दो-तीन दिन में पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार टीम इंडिया जब भारत से चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड रवाना हुई थी उस समय भी युवराज की तबीयत खराब थी। 
 
गौरतलब है कि भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारत टीम ने इस टूर्नामेंट में गत चैम्पियन की हैसियत भाग लिया है। भारत न्यूजीलैंड के बाद बांग्लादेश के साथ अपना दूसरा अभ्यास मैच खेलेगी। 
 
अभ्यास मैच के लिए टीमें : भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक और जसप्रीत बुमराह।
 
न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, रोस टेलर, ल्यूक रोंची, नील ब्रूम, जिमी नीशाम, कोलिन डि ग्रैंडहोम, कोरी एंडरसन, मिशेल सेंटनर, जीतन पटेल, एडम मिल्ने, मिशेल मैकलेनाघन, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »