24 Apr 2024, 08:38:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज ही के दिन गांगुली-द्रविड़ ने बनाया था ये अनोखा रिकार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 11:30AM | Updated Date: May 26 2017 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। आज ही के दिन 18 साल पहले वनडे की 'महासाझेदारी' हुई थी। जब सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 318 रन जोड़कर तहलका मचाया था। उस वक्त किसी भी विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी थी। टॉन्टन (इंग्लैंड) में 1999 के वर्ल्ड कप के दौरान भारत ने सौरव गांगली (183 रन, 158 गेंदों में ) और राहुल द्रविड़ (145 रन, 129 गेंदों पर) के शतकों से 373/6 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। और श्रीलंका को 216 रनों पर ऑलआउट कर भारत ने 157 रनों से जीत हासिल की थी। रॉबिन सिंह ने 9.3 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

6 महीने में बाद ही टूटा रिकॉर्ड
हालांकि सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 6 महीने बाद ही टूट गया। मजे की बात यह है कि साझेदारी का वह वर्ल्ड रिकॉर्ड खुद द्रविड़ ने तोड़ा, तब उन्होंने सचिन तेंदुलकर के पार्टनरशिप की। न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में (नवंबर 1999) दूसरे विकेट के लिए द्रविड़ (153 रन)  और सचिन (नाबाद 186 रन) ने 331 रन जोड़। लेकिन 6 साल बाद यह वर्ल्ड रिकॉर्ड एक बार फिर टूटा। जब वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स ने फरवरी 2015 में जिंब्वावे के विरुद्ध 372 रनों की साझेदारी कर दी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »