29 Mar 2024, 19:27:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस मामले को लेकर काफी दुखी हैं कप्तान विराट कोहली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 9:53AM | Updated Date: May 26 2017 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैनचेस्टर धमाके पर चिंता व्यक्त की, लेकिन इससे उनका क्रिकेट पर ध्यान कम नहीं हुआ है और चैम्पियंस ट्रॉफी उनके लिए काफी अहम है। गत चैम्पियन भारत चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 4 जून को बर्मिंघम में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शुरू करेगा, जो मैनचेस्टर से 100 मील से भी कम दूरी पर है। 
 
पहले तो, यहां कुछ दिन पहले जो कुछ हुआ, वह काफी दुखद और चिंताजनक था। विशेषकर इंग्लैंड जैसे स्थान पर, जहां कम से कम, बीते समय में इस तरह की घटनाएं ज्यादा नहीं हुई हैं। इसलिए हां, कुछ लोगों के लिए यह नर्वस करने वाला हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि बतौर टीम, आपके पास इन चीजों के बारे में सोचने का समय है, क्योंकि आप समझते हो कि आप यहां टूर्नामेंट में खेलने के लिए आए हो।   
विराट कोहली, कप्तान टीम इंडिया 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »