29 Mar 2024, 11:57:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सोने की मुर्गी में फंसे शोएब अख्तर, मगर वसीम अकरम ने पकड़ ली गर्दन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2017 11:50AM | Updated Date: May 25 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। आपने पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर और वसीम अकरम को हमेशा ही मैदान पर अपनी गेंद से जलवा दिखाते हुए देखा होगा। लेकिन ये पाकिस्तानी जोड़ी आज कल एक्टिंग में अपने जौहर दिखा रही है। हाल ही में शोएब अख्तर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है, जिसमें दोनों खिलाड़ी एड शूट करेंगे। दरअसल, ये जोड़ी पाकिस्तान के गेम शो 'जियो खेलो पाकिस्तान' को होस्ट करेगी, जिसके लिए ये प्रोमो शूट किया गया है. प्रोमो में दोनों खिलाड़ी कॉमेडी करते हुए नज़र आ रहे हैं।
 
इस वीडियो में शोएब के किरदार ने वसीम के किरदार से 400, 000 रुपए उधार ले रखे हैं जिनके बदले में शोएब, वसीम को एक सोने का अंडा देने वाली मुर्गी देते हैं। वसीम लालच में आकर इस मुर्गी को ले लेते हैं और उसके सोने का अंडा देने का इंतज़ार करते हैं। लेकिन जब मुर्गी सोने का अंडा नहीं देती तो ये खुलासा होता है की शोएब ने असल में चाल चली थी और अकरम को मुर्गी की बजाय मुर्गा दिया।
 
ये जानने के बाद वसीम गुस्से में लाल पीला होकर शोएब की गर्दन पकड़कर रिफंड की मांग करते हैं। लेकिन वसीम को मिलता है एक गेम शो का टिकट जहां वे ढेरो इनाम जीत जाते हैं। ये गेम शो अभी रिलीज़ नहीं हुआ है लेकिन इसका प्रोमो काफी ज़्यादा वायरल हो गया है। ये दोनों दिग्गज गेंदबाज स्क्रीन पर भी उतने ही कॉंफिडेंट दिख रहे हैं जितना मैदान पर नजर आते थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »