19 Apr 2024, 12:54:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

करोड़पति बने वीरेंद्र सहवाग, 'भांगड़ा' कर मनाया जश्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2017 12:51PM | Updated Date: May 24 2017 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अपने मजेदार ट्वीट से हमेशा अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज और तूफानी ऑपनर वीरेंद्र सहवाग के ट्विटर अकाउंट पर 1 करोड़ फॉलोवर्स हो गए हैं। सहवाग ने इस बात का जश्न कुछ अनोखे अंदाज में मनाया। वीरु ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह भांगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। 
 
सहवाग ने 1 करोड़ फॉलोवर्स पूरे होने पर ट्वीट कर लिखा कि मुझे ट्विटर पर करोड़पति बनाने का शुक्रिया। आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग लगातार ट्विटर पर एक्टिव रहते हैं, वह हर मुद्दे पर अपनी राय देते हैं। तो वहीं अपने मजेदार ट्वीट्स के कारण चर्चा का विषय बने रहते हैं। 
 
दरअसल सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग काफी एक्‍टिव हैं और उनका ट्वीट काफी फेमस रहता है। लोगों को जन्‍मदिन की बधाई देनी हो या फिर किसी विषय पर टिप्‍पणी करना हो, उनका अंदाज कुछ अलग ही होता है। लोग उनकी टिप्‍पणी को पसंद करते हैं। इसका असर है कि वीरु ट्विटर पर अब 1 करोड़ी हो गए हैं। उनके फॉलो करने वाले लोगों की संख्‍या अब 1 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »