29 Mar 2024, 18:32:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीएम मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुआ यह दिग्गीज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2017 11:44AM | Updated Date: May 24 2017 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज आॅफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन उस समय गदगद हो गए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में भारतीय मूल के तमिल समुदाय को संबोधित करते हुए उनका जिक्र किया। मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि इस समुदाय ने दुनिया को महान क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन और राष्ट्रीय नायक 'पुराच्ची तलाइवर' एमजीआर जैसे तोहफे दिए हैं।
 
महान आॅफ स्पिनर ने इस पर खुशी जताते हुए कहा, मेरे लिए उन्होंने इसे अपने लिए बड़े गर्व की बात है कि उन्होंने (मोदी ने) अपने भाषण में मेरा नाम लिया। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यह मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। 
 
मोदी मेरे देश और मेरे समुदाय के बारे में बात कर रहे थे तब उन्होंने मेरा जिक्र किया। दुनिया के महानतम गेंदबाजों में शुमार मुरलीधरन ने कहा, भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। मेरी पत्नी दक्षिण भारत से हैं और हमारे पूर्वज भारत से ही थे। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह उनकी लोकप्रियता से काफी प्रभावित है। उन्होंने कहा, सभी की तरह हमें भी वह पसंद हैं। उन्होंने भारत के नागरिकों के लिए बहुत कुछ किया है। मुझे लगता है कि लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »