23 Apr 2024, 23:59:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली की दीवानी हैं दक्षिण अफ्रीका के इस दिग्‍गज खिलाड़ी की बेटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2017 3:03PM | Updated Date: May 23 2017 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तांन विराट कोहली के फैंस की दुनिया में कमी नहीं है। अब इन्ही। फैंन्सों  में एक नाम ओर जुड़ गया है। ये नाम है दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स की 2 वर्षीय बेटी 'इंडिया' का। ये वही बच्ची है जिसके जन्मदिन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर बधाई दी थी। अब ये बात सामने आई है कि नन्हीं इंडिया विराट कोहली को बेहद पसंद करती है। जॉन्टी रोड्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं। 
 
रोड्स ने हाल ही में एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें उनकी बेटी कोहली के पोस्टर के साथ खड़ी है। इसपर रोड्स ने लिखा है- ऐसा लगता है कि विराट कोहली को एक नया फैन मिल गया है। इसके लिए हम 'इंडिया' को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। 
 
इसपर कोहली ने भी जवाब देते हुए लिखा- क्यूटनेस ओवरलोड! आश्चर्य हो रहा है कि वह अपनी पीठ पर छोटा सा बैग टांगे हुए है? बता दें कि कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इस सीजन बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है। ये टीम 14 में से 10 मैच गंवाकर सबसे आखिरी पायदान पर रही। विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन के 10 मैचों में 122.22 की सट्राइक रेट के साथ 308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। कोहली का इस सीजन सर्वाधिक स्कोर 64 रन रहा है। वह अपने बल्ले से 11 छक्के और 23 चौके जड़ चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »