25 Apr 2024, 09:49:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL से फ्री होते ही अपने इस खास दोस्त से मिलने पहुंचे जडेजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2017 1:16PM | Updated Date: May 18 2017 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा कई चीजों के लिए मशहूर हैं। जानवरों के प्रति कई दफा अपना प्यार दिखा चुके जडेजा को घोड़ों से खास लगाव है। अपनी शादी के बाद जडेजा ने अपनी पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें शेर भी थे। मगर इस बार जडेजा ने किसी विवाद को जन्म न देते हुए सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर शेयर की है।
 
आईपीएल से फ्री होने के बाद रवींद्र जडेजा सीधे गुजरात के जामनगर स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड घोड़ों के साथ वक्त बिताया। उन्होंने एक फोटो शेयर करा जिसमें वे अपने एक घोड़े को मनाते नजर आ रह हैं। इसमें उन्होंने लिखा, ये मुझे कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है, क्योंकि मैं इससे काफी समय बाद मिल रहा हूं। 
 
बता दें कि जडेजा को तलवारबाजी और घुड़सवारी का शौक है। तलवार चलाने का क्रेज तो उनके सिर कुछ इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो मैदान में भी अर्धशतक जड़ने के बाद बल्ले से भी तलवार चलाते हैं। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल ही अपने फार्महाउस में 'वारी' नाम का एक नया सदस्या जोड़ा। इसके अलवा जडेजा के पास कई और घोड़े भी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »