25 Apr 2024, 09:57:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोई समझे न समझे...लेकिन धोनी को ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान खूब समझे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2017 9:54AM | Updated Date: May 18 2017 4:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेंद्रसिंह धोनी को जब राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स की कप्तानी से हटाया गया, तो मीडिया से लेकर कई दिग्गजों ने ये तक कहा कि ये उनके संन्यास लेने का सही समय है। जब टूर्नामेंट में वो बल्लेबाजी में फ्लॉप हुए तो सभी ने उनकी जमकर आलोचना की और कुछ ने उनकी बढ़ती उम्र को भी जरिया बना डाला। हालांकि धोनी ने मंगलवार रात मुंबई के खिलाफ एक बार फिर दिखा दिया कि जब टीम को बड़े मैच में उनकी जरूरत होती है, तो वो जरूर दम दिखाते हैं।
 
धोनी ने मुंबई के खिलाफ पहले क्वालिफायर में 26 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के शामिल थे। अंत में धोनी की पारी के दम पर ही स्कोर 162 रन तक पहुंचा। मुंबई ने जवाब में 142 रन बनाए और 20 रन से मैच गंवा दिया। अगर धोनी ने अंत में तेज पारी न खेली होती, तो शायद नतीजा कुछ और होता। पुणे ने आॅस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ को जब कप्तान बनाया गया, तो वो इस बात को अच्छी तरह समझते थे कि धोनी की टीम में मौजूदगी कितनी अहम होगी।
 
हर मैच में वो धोनी से सुझाव लेते नजर आए और मुंबई के खिलाफ भी ये नजारा आम था। मैच के बाद स्मिथ ने कहा, धोनी एक अद्भूत खिलाड़ी हैं और बड़े मैच में जरूर उनकी टीम के काम आएंगे। कई कमेंटेटर जो कुछ दिन पहले तक धोनी पर सवाल उठा रहे थे, वही कमेंटेटर मैच के बाद तारीफों के गीत गाते नजर आ रहे थे। 
 
ट्विटर पर भी दिखी धोनी की धूम 
आईपीएल-10 के पहले क्वालिफायर में राइजिंग पुणे सुपरजॉयटं्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। महेंद्रसिंह धोनी ने स्लॉग ओवर्स में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 26 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। इस धमाकेदार पारी के न धोनी के बल्ले से 5 जबरदस्त छक्के भी निकले। इसके बाद ट्विटर पर धोनी की धूम देखने को मिली। फैंस ने माही के लिए एक से बढ़कर एक ट्वीट किए।  
 
सातवां आईपीएल फाइनल खेलेंगे
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान धोनी लीग का रिकॉर्ड सातवां फाइनल खेलने उतरेंगे। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी आईपीएल के पहले आठ संस्करणों में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान रहे थे और उन्होंने 2010 और 2011 में अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम चार बार उपविजेता भी रही। धोनी गत वर्ष आईपीएल की नई टीम पुणे के कप्तान बने थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »