19 Apr 2024, 12:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की बेटियों ने वनडे में रचा इतिहास- बनाया ऐसा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, दोहरे शतक से चूकीं दीप्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2017 10:10AM | Updated Date: May 16 2017 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोचेफस्ट्रूम। आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच में ओपनर दीप्ति शर्मा (188) मात्र 12 रन से दोहरा शतक बनाने से चूक गई। वह पहली ऐसी भारतीय महिला बल्लेबाज हैं, जिसने एकदिवसीय महिला क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर बनाया है। उन्होंने साथी ओपनर पूनम राउत (109) के साथ महिला वनडे क्रिकेट में पहले विकेट के लिए 45.3 ओवर में 320 रन की साझेदारी की, जो महिला क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए साझेदारी का नया विश्व रिकाॅर्ड है। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 40 ओवर में 109 रन पर ढेर हो गई और उसे 249 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद भारत के 19 अंक हो गए हैं। उसने फाइनल में भी जगह बना ली है।
 
इस मैच में भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट पर 358 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। दीप्ति और पूनम के बीच हुई 320 रन की साझेदारी महिला और पुरुष क्रिकेट दोनों में यह वनडे की तीसरी सबसे बड़ी है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल्स ने फरवरी 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 372 रन की साझेदारी की थी। 
 
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने नवंबर 1999 में हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 331 रन की साझेदारी की थी। उसके बाद अब यह 320 रन की साझेदारी हुई है। दीप्ति को रेचल डिलानी ने बोल्ड किया। दीप्ति का विकेट 320 के स्कोर पर गिरा। पूनम 109 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुईं। शिखा पांडे ने 27 रन बनाकर भारत को 358 तक पहुंचाया।
 
यह भारत का महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले भारत का सर्वाधिक स्कोर 2 विकेट पर 298 रन था, जो उसने धनबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी 2004 में बनाया था। दीप्ति और पूनम के शानदार शतकों के साथ उनके बीच पहले विकेट के लिए 320 रन की विश्व रिकाॅर्ड साझेदारी हुई। इसकी बदौलत भारत ने 4 देशों के टूर्नामेंट में सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 3 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर बना दिया। आज तक किसी भी विकेट के लिए महिला क्रिकेट में 300 रन नहीं बने थे, लेकिन इन 2 भारतीय बल्लेबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया। 
 
19 वर्षीय दीप्ति ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 160 गेंदों पर 188 रन में 27 चौके और 2 छक्के लगाए। यह उनका पहला वनडे शतक भी था। वह मात्र 12 रन से वनडे में दोहरा शतक बनाने से चूक गई। उन्होंने एकदिवसीय इतिहास में दूसरा व्यक्तिगत स्कोर बना दिया। आॅस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क के नाम नाबाद 229 रन का विश्व रिकाॅर्ड है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »