29 Mar 2024, 01:56:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC का बड़ा तोहफा, अगर भारत बना चैंपियन तो मिलेंगे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 11:08AM | Updated Date: May 15 2017 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता को 22 लाख डॉलर (141186100 रुपए) इनामी राशि दी जाएगी। इस बात की जानकारी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। इस प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 2013 में हुई पिछली चैंपियंस ट्रॉफी की तुलना में 5 लाख डॉलर बढ़ाकर 45 लाख डॉलर (288789750 रुपए) करीब 28.88 करोड़ रुपए कर दी गई है। 
 
इस टूर्नामेंट के विजेता को जहां 22 लाख डॉलर (141186100 रुपए) यानी कि करीब 14.11 करोड़ रुपए मिलेंगे तो वहीं उपविजेता को 11 लाख डॉलर (70593050 रुपये) या करीब 7.05 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। 1-18 जून तक आयोजित होने वाले आठ देशों के इस टूर्नामेंट के बाकी दोनों सेमीफाइनलिस्ट को 4.5-4.5 लाख डॉलर (28878975 रुपए) यानी कि करीब 2.88 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिलेगी। 
 
हर ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीम को 90 हजार डॉलर (5775795 रुपये) यानी कि करीब 57.75 लाख रुपए मिलेंगे जबकि हर पूल में आखिरी स्थान पर रहने वाली प्रत्येक टीमों को 60 हजार डॉलर (3850530 रुपए) यानी कि करीब 38.50 लाख रुपए दिए जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »