20 Apr 2024, 19:46:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिकी पोंटिंग ने बनाई अपनी फेवरेट IPL टीम- धोनी को बनाया कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2017 10:10AM | Updated Date: May 14 2017 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ रिकी पोंटिंग ने आईपीएल की अपनी 'बेस्ट-एवर' यानी अब तक सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है।  इस टीम की बागडोर उन्होंने भारत के सफलतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में दी है। आईपीएल के 10 सालों में हुए सभी संस्करणों के आधार पर पोंटिंग ने इस टीम का चयन किया है और इसमें IPL के फॉर्मेट के हिसाब से ही 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाडी शामिल किए हैं। 
 
धोनी के अलावा पोंटिंग ने अपनी टीम में आशीष नेहरा और हरभजन सिंह को भी चुना है। पोंटिंग ने अपने देश से सिर्फ डेविड वॉर्नर को इस आईपीएल टीम में जगह दी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए उन्होंन वॉर्नर के साथ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को चुना है। तीसरे नंबर के लिए पोंटिंग ने भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को चुना है। पोंटिंग मुंबई इंडियंस के कोच हैं। उन्होंने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को भी अपनी टीम में जगह दी है। 
 
पांचवें स्थान के लिए पोटिंग ने सुरेश रैना और छठे के लिए धोनी का चयन किया। इनके बाद पोंटिंग ने सातवें नंबर के लिए ड्वायन ब्रावो को चुना है। पोंटिंग ने हरभजन के साथ अमित मिश्रा को दूसरे स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया है। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए उन्होंने नेहरा के साथ लसिथ मलिंगा को चुना है। 
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट पर पोंटिंग के हवाले से लिखा है, धोनी हमेशा मेरी टीम के कप्तान रहेंगे। वह टीम में अपार अनुभव लेकर आते हैं और जब तक वह क्रीज पर हैं, आपकी टीम के जीतने की संभावना ज्यादा होती है। 
 
पोंटिंग की सर्वश्रेस्ठ ऑल टाइम आईपीएल टीम-  महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, ड्वायन ब्रावो, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, लसिथ मलिंगा, आशीष नेहरा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »