24 Apr 2024, 22:50:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने टी-20 में रचा इतिहास- किया ऐसा कारनामा, बने पहले भारतीय खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2017 10:33AM | Updated Date: May 2 2017 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। खराब दौर से गुजर रही आरसीबी को पुणे ने अपने घरेलू मैदान पर 61 रन से शर्मनाक मात दी। आईपीएल के इस मैच में विराट कोहली ने 48 गेंद में 55 रन बनाए। इस पारी के दौरान विराट के नाम टी-20 क्रिकेट का एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
 
विराट कोहली भारतीय सरजमीं पर टी-20 मैचों में 5 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक दुनिया के किसी खिलाड़ी ने किसी एक देश में टी-20 में 5 हजार रन नहीं किया है। विराट को यह उपलब्धि आईपीएल के दसवें सीजन में हासिल हुई है। विराट के नाम भारतीय सरजमीं पर 5046 रन हो गए हैं। 
 
इस सीजन विराट की टीम आरसीबी की ओर से 6 अर्धशतक लगे हैं, जिनमें से तीन अर्धशतकीय पारियां विराट ने खेली हैं।  विराट ने गुजरात के खिलाफ 64 और मुंबई के खिलाफ 62 रन की पारी खेली थी। उनकी टीम के धाकड़ बल्लेबाज इस सीजन में बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे, जिसके कारण आरसीबी आईपीएल के प्ले ऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। 
 
इसी मैच के दौरान विराट ने एक और कारनामा किया। आरसीबी पुणे के खिलाफ 20 ओवर में महज 96 रन पर ढेर हो गई, जिसमें से 55 रन विराट ने बनाए। यानी टीम के स्कोर में विराट का 57.29 प्रतिशत योगदान रहा. इस मामले में वह आईपीएल में दूसरे स्थान पर हैं। 
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »