24 Apr 2024, 06:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपने बल्‍ले से चौके-छक्के की बरसात करने वाले क्रिकेटर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 2:37PM | Updated Date: May 1 2017 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के लाइर्नबाजार क्षेत्र में 'दोहरा' खाने के कारण एक क्रिकेटर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के राजकालोनी निवासी नामवर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र पिन्टन सिंह को 'दोहरा' (सुपाडी,सुर्ती, कत्था इत्यादि) खाने की आदत थी। यह एक प्रकार का 'मीठा जहर' है। यह स्थानीय स्तर पर बडी तादाद में तैयार किया जाता है। इसे पुडिया में बंद कर बेचा जाता है। 
 
पिन्टन को करीब तीन वर्ष पूर्व मुंह का कैंसर हो गया था। उनका उपचार मुबंई के कैंसर संस्थान में कराया गया था। वहां से लौटने के बाद पिन्टन ने फिर से दोहरा खाना शुरू कर दिया। जिसके कारण उनका मुंह का कैंसर पुन? उभर गया और रविवार शाम उनकी मौत हो गई।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि पांच वर्ष पूर्व तक पिन्टन सिंह जब क्रिकेट के मैदान में उतरते थे, विरोधी टीमों की हवाईयां उड़ने लगती थीं। उनके बल्ले से चौके और छक्के की बरसात होती थी। वह मंडलस्तर तक ही खेल पाए थे कि मुंह के कैंसर के कारण क्रिकेट खेल ने उनसे पहले उनका साथ छोड दिया।
 
गौरतलब है कि पिछले महीने लोगों में दोहरा के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए युवकों ने "जौनपुर को बचाना है, दोहरा मुक्त बनाना है। कैंसर को हटाना है, दोहरा बंर कराना है" नारा देते हुए जुलूस निकाला था। दोहरा को पूर्ण प्रतिबन्धित करने के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »