25 Apr 2024, 22:06:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मलिंगा को मिला गया उनका सालों पुराना खोया हुआ भाई!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2017 12:50PM | Updated Date: May 1 2017 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आपने सचिन तेंदुलकर, धोनी, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली के हमशक्ल तो देखे ही होंगे, लेकिन क्‍या आपने कभी श्रीलंका के खिलाड़ी लसिथ मलिंगा का हमशक्ल को देखा हैं? शनिवार को राजकोट में हुए मैच में लोगों को श्रीलंका के खिलाड़ी लसिथ मलिंगा का हमशक्ल देखने को मिला। 
 
गुजरात लायंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच चल रहा था। गुजरात की पारी के 15वें ओवर में मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर एक फैन दिखाई दिया जिसकी शक्ल मलिंगा से काफी मिलती थी। उस फैन की कदकाठी, हेयर स्टाइल और फेसकट बिलकुल मलिंगा से मेल खाता था। जैसे ही उसकी शक्ल स्क्रीन पर दिखाई दी दर्शक भी रोमांचित हो गए। 
 
मलिंगा और उस दर्शक की फोटो देखकर मुंबई इंडियन के कोच महेला जयवर्धने ने टि्वटर पर एक ट्वीट किया और लिखा मलिंगा को उनका सालों पुराना खोया हुआ भाई मिल ही गया है। अपने हमशक्ल को देखकर असली मलिंगा भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।
 
मलिंगा के हमशक्ल का चेहरा बड़ी स्क्रीन पर आते ही फैंस खुशी से चिल्लाने लगे और तो और कुछ कमेंटेटर भी अपनी खुशी नहीं रोक पाए और वाह-वाह कहने लगे और मलिंगा भी मुस्कुराते नजर आए। मलिंगा ने तो मैच जीतने के बाद उस दर्शक के साथ फोटो भी खिचाई। बता दें कि शनिवार हुए मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने गुजरात के खिलाफ 33 रन देकर 2 विकेट झटके।  लसिथ मलिंगा ने गुजरात के खिलाफ 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट झटके, जिनमें मैकलम और फिंच के विकेट शामिल थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »