19 Apr 2024, 14:16:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का पुतला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2017 11:13AM | Updated Date: Apr 28 2017 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के पहले विश्व विजेता कप्तान कपिल देव का मोम से बना पुतला दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। मैडम तुसाद म्यूजियम दिल्ली ने बताया कि खेल की दुनिया के अन्य दिग्गज खिलाड़ियों के साथ कपिल का यहां मोम का पुतला लगेगा। भारत में खेल के प्रशंसकों के बीच महानायक का दर्जा रखने वाले कपिल की लोकप्रियता ने उन्हें इस प्रतिष्ठित म्यूजियम के लिए निर्विवाद पसंद बनाया था। देश के महानतम क्रिकेटरों में शुमार कपिल ने 1983 में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया था, जब भारत ने उनके नेतृत्व में पहली बार विश्व कप जीता था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »