23 Apr 2024, 15:29:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'वाइड बॉल' पर सलाह देकर ट्विटर पर घिरे अमिताभ बच्चन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 10:04AM | Updated Date: Apr 26 2017 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल के 10वें सीजन के 28वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस पुणे सुपरजाइंट्स के हाथों 3 रन से हार गई। यह मैच काफी रोमांचक था। हर गेंद के बाद पासा पलट रहा था। मैच के आखरी ओवर में एक गेंद को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। कुछ लोगों का कहना था गेंद वाइड थी तो कुछ का कहना है अंपायर का निर्णय आखरी होता है इसलिए इस मुद्दे पर बहस नहीं होना चाहिए।
 
मुंबई इंडियंस की हार से निराश अमिताभ बच्चन ने भी उस गेंद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा आखिरी ओवर में एक गेंद को अंपायर द्वारा वाइड करार न दिए जाने के कारण टीम हार गई। अमिताभ ने ट्वीट किया था, आखिरी ओवर में वह वाइड गेंद थी। उसे वाइड न करार देने की कीमत मुंबई इंडियंस को चुकानी पड़ी।
 
इसके बाद ट्विटर पर लोग कॉमेंट कर उनकी खिंचाई करने लगे। क्रिकेट प्रशंसक उनके 'क्रिकेट के ज्ञान' का मजाक बनाने लगे। किसी ने लिखा 'आप क्रिकेट सीखिए, सर। वह वाइड गेंद नहीं थी। एक और यूजर ने लिखा, 'मिस्टर बच्चन, सॉरी। आप एक एक्सपर्ट ऐक्टर हैं। मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन फील्ड पर आप अंपायर नहीं थे। इसका सम्मान कीजिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »