18 Apr 2024, 22:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेलेगा भारत? आखिरी दिन भी टीम का ऐलान नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 8:18PM | Updated Date: Apr 25 2017 8:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। BCCI ने 1 जून से इंग्लैंड में होने वाली ICC चैंपियंस ट्राफी के लिए अभी तक टीम की घोषणा नहीं की है और वह ICC से पुराने बिग थ्री राजस्व मॉडल के तहत अपनी हिस्सेदारी मांग रहा है। ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत कर रहे सभी देशों को निर्देश दिए थे कि वो आज तक अपनी टीम की घोषणा कर दें।  
             
मंगलवार टीमें घोषित करने का आखिरी दिन था और BCCI ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि भारत ICC चैंपियंस ट्राफी के लिए अपनी टीम की घोषणा को ICC बोर्ड की दुबई में 27-28 अप्रैल को होने वाली बैठक तक टाल सकता है। बता दें कि टीम इंडिया पिछली बार की चैम्पियंस ट्रॉपी की विजेता है।
            
ICC में बिग थ्री फार्मेट में अपने पुराने राजस्व पर अड़ा हुआ है जिसकी स्थापना 2014 में हुई थी। नए राजस्व मॉडल के तहत BCCI को 29 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी की पेशकश की गई है लेकिन BCCI ने ICC के पूर्ण सदस्यों को बताया है कि वह अपनी 57 करोड़ डॉलर की हिस्सेदारी चाहता है जो पुराने राजस्व मॉडल में थी।
            
ICC के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने BCCI द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (COA) के साथ पिछली बातचीत में भारतीय बोर्ड को अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर देने की पेशकश दी थी जिससे BCCI की हिस्सेदारी 40 करोड़ डॉलर पहुंच जाती। लेकिन BCCI ने इस पेशकश को ठुकरा दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »