28 Mar 2024, 16:17:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन तेंदुलकर को अपने बर्थडे पर मिला सबसे खराब 'गिफ्ट'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 12:31PM | Updated Date: Apr 25 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई इंडियंस की टीम अपने मेंटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को जीत का बर्थडे गिफ्ट देने में असफल रही। आईपीएल के 28वें मैच में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हरा दिया। मुंबई को जीत के लिए पुणे ने 161 रनों का लक्ष्य दिया जिसे मुंबई की टीम हासिल करने में असफल रही।
 
मुंबई की टीम अपने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सकी। मैच के आखिरी ओवर में मुंबई के तीन विकेट गिरे। आखिरी ओवर जयदेव उनादकट ने किया। इस ओवर में उदनादकट ने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को आउट किया, जबकि मैक्लेगन रनआउट हुए। रोहित ने 38 गेंद की पारी में छह चौकों और तीन छक्कों की बदौलत अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 58 रन बनाए। पार्थिव ने 27 गेंदों में चार चौकों की मदद से 37 रन बनाए। 
 
बटलर ने 13 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 17 रनों का योगदान दिया। पुणे टीम की ओर मैन ऑफ द मैच बेन स्टोक्स ने शानदार गेंदबाजी की और 21 रन देकर दो विकेट झटके। इसके अलावा जयदेव उनादकट ने दो, जबकि इमरान ताहिर, वाशिंगटन सुंदर और क्रिश्चियन ने एक-एक विकेट झटके। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »