25 Apr 2024, 13:49:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनुष्का नहीं चाहती विराट करे ऐसा काम, दी हिदायत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 12:01PM | Updated Date: Apr 25 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आईपीएल 10 में अपनी टीम की लगातार हार से परेशान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्‍तान और टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों इस्‍टाग्राम पर काफी छाए हुए हैं। विराट कोहली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नई तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में विराट ने अपने साथी खिलाड़ियों रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा को टैग करते हुए लिखा कि वो अभी शेव नहीं करवाने वाले।  
 
विराट की इस तस्‍वीर पर बॉलीवुड अभिनेत्री और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने एक क्यूट सा जवाब देते हुए कहा है कि तुम ऐसा बिल्कुल नहीं कर सकते। विराट ने भी अनुष्का के कमेंट का जवाब देते हुए ओके लिखा और साथ में प्यार भरी स्माइली भी पोस्ट की। 
 
आपकों बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्यार अब किसी से छूपा नहीं है। हाल ही में विराट को जब चोट लगी थी तब अनुष्का शर्मा उनसे मिलने बैंगलुरु पहुंची थी। इसके बाद से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। तस्वीरों के वायरल होने के बाद विराट ने अपने इस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक अनुष्का के साथ ही लगा ली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »