20 Apr 2024, 15:25:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2 साल की हुई जोंटी रोड्स की बेटी 'इंडिया', मोदी ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2017 10:12AM | Updated Date: Apr 24 2017 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स की बेटी ‘इंडिया’ को जन्मदिन की बधाई दी। जोंटी रोड्स की बेटी जिसका नाम ‘इंडिया’ वह अब दो साल की हो गई है। बेहतरीन फील्डर रोड्स ने अपनी बेटी का नाम इंडिया अप्रैल 2015 में रखा था।
रोड्स ने अपनी बेटी के दूसरे जन्मदिन पर अपनी और इंडिया की फोटो शेयर की। रोड्स शुरुआत से आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ हैं। रोड्स ने ट्वीट किया, ‘हैपी बर्थडे बेबी इंडिया।’ रोड्स ने हैशटैग में लिखा तुम्हारा जन्मस्थान।
 
2015 में रोड्स ने बताया था कि भारत की संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं से प्रभावित हैं इसीलिए वह अपनी बेटी का नाम इंडिया रख रहे हैं। रोड्स ने कहा था, ‘भारत एक अध्यात्मिक देश है, जो हमेशा भविष्य के बारे में सोचता है। मुझे यह बहुत पसंद है। जीवन में हर चीज का बैलेंस जरूरी है। इंडिया नाम के साथ मेरी बेटी के जीवन में भी यह बैलेंस बना रहेगा।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »