29 Mar 2024, 15:05:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वॉर्न ने धोनी को बनाया अपनी सर्वश्रेष्ठ IPL टीम का कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 11:32AM | Updated Date: Apr 23 2017 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जिन महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने अपनी टीम की कप्तानी पद से हटा दिया, उन्हीं एम एस धोनी को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान शेन वॉर्न ने अपनी सर्वश्रेष्ठ आईपीएल टीम का कप्तान बनाया है। शेन वॉर्न ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी ऑल टाइम फेवरेट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया जिसके कप्तान एम एस धोनी हैं। शेन वॉर्न ने अपनी टीम में 7 भारतीय खिलाड़ी और 4 विदेशी खिलाड़ियों को जगह दी है।

शेन वॉर्न ने क्रिस गेल और ब्रैंडन मैक्कुलम को ओपनर बनाया है तो वहीं चौंकाते हुए उन्होंने जैक कैलिस को भी अपनी टीम में जगह दी है। जैक कैलिस को शेन वॉर्न ने तीसरे नंबर पर रखा है। शेन वॉर्न ने चौथे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को जगह दी है।  

मिडिल ऑर्डर में शेन वॉर्न ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को रखा है। छठे नंबर पर युवराज सिंह हैं और वॉर्न ने 7वें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी को रखा है। शेन वॉर्न की टीम में रविंद्र जडेजा के तौर पर ऑलराउंडर हैं वहीं स्पिनर के तौर पर उन्होंने हरभजन सिंह को जगह दी है। शेन वॉर्न ने दो तेज गेंदबाज अपनी प्लेइंग इलेवन में रखे हैं। उन्होंने लसिथ मलिंगा और उमेश यादव को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। आपको बता दें शेन वॉर्न आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे और उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहला आईपीएल जीता था। फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से मात दी थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »