29 Mar 2024, 18:01:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एबी डीविलियर्स, अमला दक्षिण अफ्रीका के मार्की खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 10:07AM | Updated Date: Apr 23 2017 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिसबर्ग। वनडे कप्तान एबी डीविलियर्स और अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला को दक्षिण अफ्रीका की ग्लोबल डेस्टिनेशन टी-20 लीग में मार्की प्लेयर चुना गया है। आईपीएल की तर्ज पर इस वर्ष शुरू होने वाली इस लीग में दो वर्षों के लिए मार्की प्लेयर्स को चुना गया है।
 
कुछ दिनों पहले ही इसमें 8 विदेशी मार्की प्लेयर्स को चुना गया, अब 8 दक्षिण अफ्रीकी मार्की प्लेयर्स चुने गए। दक्षिण अफ्रीकी मार्की प्लेयर्स में डीविलियर्स और अमला के अलावा क्विंटन डीकॉक, जेपी डुमिनी, फॉफ डूप्लेसिस, डेविड मिलर, केगिसो रबाडा, इमरान ताहिर शामिल किए गए। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने कहा कि अपने ही देश के मार्की प्लेयर्स को चुनना बहुत रोमांचक रहा। एबी डीविलियर्स ने कहा कि मैं मार्की प्लेयर चुने जाने पर खुश हूं और मुझे इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »