29 Mar 2024, 15:45:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम इंडिया को बड़ा झटका- चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकता है यह दिग्‍गज खिलाड़ी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 11:26AM | Updated Date: Apr 21 2017 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। आईपीएल में कंधे की चोट के चलते नहीं खेल पाने वाले सलामी बल्लेबाज के.एल. राहुल इस बड़े टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल चैंपियंस ट्रॉफी तक चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाएंगे।
एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मुझे इसके लिए इंतजार करना होगा और देखना होगा, लेकिन संभावना बहुत कम है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पुणे टेस्ट (पहला टेस्ट) के दौरान राहुल के कंधे में चोट लगी थी। बावजूद इसके वो दर्द में भी बाकी के तीन टेस्ट मैच में खेले। 
 
उन्होंने अपनी चोट के बारे में बताया, मुझे कंधे में इतनी तकलीफ थी कि मैं कुछ पोजिशम में रह ही नहीं पाता था, मेरा कंधा डिसलोकेट हो रहा था। इसी के चलते मैं कई शॉट्स नहीं खेल पा रहा था और खुद को रिस्ट्रिक्ट करना पड़ा। मैं कई दवाइयां खाकर और टेप लगाकर खेल रहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »