29 Mar 2024, 07:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आॅस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान- जेम्स फाकनेर बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 1:21PM | Updated Date: Apr 20 2017 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। आॅस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्राॅफी टीम में चार तेज गेंदबाजों मिशेल स्टार्क, जेम्स पेटिंसन, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को जगह दी है जबकि हरफनमौला जेम्स फाकनेर को बाहर कर दिया गया है। आॅस्ट्रेलियाई चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि तेज गेंदबाजी आक्रमण आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है। स्टार्क दाहिने पैर में फ्रेक्चर के कारण भारत दौरे से बीच में से ही लौट आए थे लेकिन इंग्लैंड में एक से 18 जून तक होने वाले टूर्नामेंट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद है। 
 
आक्रामक बल्लेबाज क्रिस लिन को भी टीम में जगह दी गई है। आॅस्ट्रेलिया को ग्रुप ए में इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है जबकि गत चैंपियंस भारत को ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है।
 
टीम - स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वाॅर्नर, पैट कमिंस, आरोन फिंच, जान हेस्टिंग्स, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स पेटिंसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जाम्पा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »