29 Mar 2024, 06:49:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान- बाहर हुआ यह दिग्‍गज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 9:50AM | Updated Date: Apr 20 2017 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहानिसबर्ग। तेज गेंदबाज मोर्न मोर्केल और गैर अनुभवी केशव महाराज को इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को जगह नहीं मिली है। 1 जून से इंग्लैंड में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चोट से उबर रहे स्टेन को टीम में जगह नहीं मिली है।
 
उनके अलावा वर्नाेन फिलैंडर भी टीम से बाहर हैं। कंधे की चोट से उबरने के बाद आईपीएल में खेल रहे एबी डीविलियर्स कप्तानी करने के लिए फिट हैं, जबकि गेंदबाजी आॅलराउंडर के रूप में क्रिस मौरिस, वाएने पर्नेल, आंदिले फेनलुकवायो और ड्वेन प्रिटोरियस शामिल हैं। फरवरी में न्यू जीलैंड का दौरा करने वाली टीम के सदस्य डेन पीटरसन और तबरेज शम्सी को जगह नहीं मिली है। 

टीम : एबी डीविलियर्स (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डीकाक, फॉफ डूप्लेसिस, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, वेन पर्नेल, आंदिले फेनलुकवायो, कैगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, केशव महाराज, ड्वेन प्रिटोरियस, फरहान बेहरडिन, मोर्न मोर्केल।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »