23 Apr 2024, 19:27:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

VIDEO : जडेजा ने बदला अपना 'रूप', विराट ने खुब उड़ाया मजाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2017 3:06PM | Updated Date: Apr 19 2017 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी और आईपीएल में गुजरात लॉयन्स के लिए खेल रहे रविंद्र जडेजा ने अपना लुक चेंज कर लिया है। अपनी दाढ़ी के जरिए स्टाइल गेम में आगे रहने वाले जडेजा ने अपना लुक बदल दिया है। जडेजा ने घनी दाढ़ी को हटाकर कुछ फंकी लुक दिया है। जडेजा का ये लुक उनकी टीम गुजरात लॉयन्स के रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबले वाले दिन ही सामने आया है। जडेजा ने अपने नए लुक की झलक एक वीडियो के जरिए खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की।

दरअसल, जडेजा ने अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी मुंडवा दी है। इसका उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। देखते ही देखते वो वीडियो काफी फेमस हो रहा है। उनके इस लुक पर फैंस काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मैच के दौरान बैंगलोर के कप्‍तान और टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली ने जडेजा के इस नए लुक को खुब हंस-हंस कर मजाक उड़ाया। आपको बता दें कि इस मैच में बैंगलोर ने गुजरात को 21 रन से हरा दिया था। 
 
रवींद्र जडेजा के नए लुक का मजाक उड़ाते विराट कोहली। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »