19 Apr 2024, 09:22:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के बारे में ये क्या बोल गया ऑस्ट्रेेलिया का यह दिग्गज खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2017 10:05AM | Updated Date: Apr 19 2017 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में खराब फॉर्म से गुजर रहे राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्रसिंह धोनी का समर्थन करते हुए पूर्व आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ी को किसी को अब कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है।
वॉर्न ने सोशल साइट पर धोनी का समर्थन करते हुए कहा कि वह एक महान खिलाड़ी हैं। पूर्व आॅस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने कहा -एमएस धोनी को किसी को भी कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। वह खेल के हर प्रारूप में एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं।
 
एमएस एक महान कप्तान रहे हैं, जो सभी के लिए प्रेरणा भी हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी को आईपीएल के मौजूदा दसवें संस्करण में पुणे फ्रैंचाइजी ने कप्तानी से हटा दिया था और आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ को इस बार कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया। वहीं फ्रैंचाइजी मालिक के भाई ने कुछ दिनों पहले स्मिथ की कप्तानी और खेल को धोनी से बेहतर बताते हुए अनुभवी भारतीय खिलाड़ी के प्रशंसकों को नाराज कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »