20 Apr 2024, 12:59:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डीविलियर्स का बड़ा बयान- अगर स्टंपिंग धर्म है तो धोनी उसके भगवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2017 12:49PM | Updated Date: Apr 18 2017 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल-10 पिछले 9 सत्रों की तुलना में खासा निराशाजनक नजर आ रहा है। राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी अब तक अपने बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। अपने खराब प्रदर्शन के चलते धोनी को सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पूर्व भारतीय खिलाड़ियों और एक्सपर्ट की आलोचनाओं का भी खासा सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रविवार को धोनी ने विपक्ष को चुप करने के लिए एक छक्के साथ 25 गेंदों में 28 रन बनाए। इस सत्र में धोनी ने बल्लेबाजी के बजाए अपनी विकेटकीपिंग के दम पर विरोधियों को भी लोहा मनवाया है। प्रशंसकों का मानना है कि यदि विकेटकीपिंग धर्म है तो धोनी उसके भगवान हैं।
 
एबी से तेज हैं भारतीय खिलाड़ी
ट्विटर पर निखिल लिखते हैं, एबी डिविलियर्स तेज हो सकते हैं, लेकिन विकेट के पीछे धोनी सबसे तेज हैं। अभिषेक लिखते हैं कि अगर स्टंपिंग कोई धर्म है तो उसके भगवान एमएस धोनी है। वरिष्ठ पत्रकार बोरिया मजूमदार ने लिखा, धोनी की बेहतरीन स्टंपिंग और इमरान ताहिर की बढ़िया गेंदबाजी। वहीं खुर्रम सिद्दीक लिखते हैं, प्रकाश से भी तेज स्टंपिंग के साथ एमएस धोनी ने एबी डिविलियर्स को वापस पवेलियन भेजा। यह विकेटकीपिंग के इतिहास की सबसे तेज स्टंपिंग है।
 
टीवी अंपायर की जरूरत नहीं
सिलि नाम से यूजर लिखते हैं, बल्ले की गति से तेज विकेट के पीछे धोनी गलव्स काम करते हैं। अभि ने लिखा, एक बार धोनी ने कह दिया आउट तो इसके बाद टीवी अंपायर की भी कोई जरूरत नहीं। आनंद वासू लिखते हैं, दुनिया में ऐसा कोई विकेटकीपर नहीं है, जो धोनी से तेज स्टंपिंग कर सके। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »