29 Mar 2024, 07:52:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस दिग्‍गज खिलाड़ी के जन्मदिन पर सहवाग को याद आई मौत!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 17 2017 11:44AM | Updated Date: Apr 17 2017 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ई दिल्ली। अपने मजेदार ट्वीट के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले टीम इंडिया के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को जन्मदिन पर अपने ही अंदाज में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बधाई दी। 
 
सहवाग ने अपने ट्वीट में लिखा- इस महान गेंदबाज को जन्मदिन मुबारक हो, जो ना सिर्फ बल्लेबाज को भौचक्का करता था बल्कि खुद भी हैरान सा दिखता था और बल्लेबाज मन ही मन सोचता था मौत आया मुरलीधरन।
 
दरअसल सहवाग ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि मुरलीधरन जब भी गेंदबाजी करते थे, तब एक तरफ तो बल्लेबाज उनकी फिरकी से हैरान और परेशान रहाता था कि ना जाने कब उसका विकेट गिर जाए। वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजी करते समय मुरलीधरन के चेहरे पर जो भाव आते थे वो ऐसे होते थे जैसे वो खुद भी किसी बात से भौचक्के हो गए हों।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »