26 Apr 2024, 04:18:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्‍ट्रेलिया के इस दिग्‍गज खिलाड़ी ने धोनी को बताया बड़ा खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 1:47PM | Updated Date: Apr 16 2017 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजकोट। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-10 में अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं। ऐसे में पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली समेत कई लोगों की आलोचना झेल रहे धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट्स के कप्तान स्टीव स्मिथ का समर्थन मिला है। स्मिथ ने धोनी को बड़ा खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि धोनी की फॉर्म चिंता की बात नहीं है। वह बड़े खिलाड़ी हैं और कई बार बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। उम्मीद करता हूं कि आने वाले मैचों में उनके बल्ले से रन निकलेंगे। स्मिथ ने कहा, इस टूर्नामेंट में धोनी ने अभी तीन ही मैच खेले हैं। मैं मानता हूं कि उन्हें अपने आत्मविश्वास के लिए भी आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »