19 Apr 2024, 18:34:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब बॉलीवुड फिल्मों दिखेगा वेस्टइंडीज का यह खतरनाक ऑलराउंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2017 10:59AM | Updated Date: Apr 16 2017 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मैदान पर अपने बल्ले से लंबे-लंबे छक्के लगाने वाले और अपनी तूफानी गेंदों से विरोधियों के विकेट उड़ाने वाले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अब बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी कर रहे हैं। इसका खुलासा खुद आंद्रे रसेल ने किया, दरअसल रसेल जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च करने वाले हैं और इसके बाद उनका प्लान बॉलीवुड में भी हाथ आजमाने का है। आंद्रे रसेल ने एक बयान देते हुए कहा, हां, यह सच है कि मैं इंटरटेनमेंट में करियर बना रहा हूं। मैं इस साल भारत में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय संगीत वीडियो पेश कर रहा हूं और बाद में बॉलीवुड की फिल्मों में भी एक्टिंग कर सकता हूं। 
 
आंद्रे रसेल के म्यूजिक वीडियो को लॉस एंजेलिस के जेमिनी म्यूजिक ने बनाया है जो जस्टिन बीबर के ‘सॉरी’ एल्बम को भी बना चुके हैं। आंद्रे रसेल के म्यूजिक एल्बम को इस साल के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। आंद्रे रसेल ने वीडियो एल्बम लॉन्च करने का फैसला अपने साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो से प्रेरणा लेते हुए किया। ड्वेन ब्रावो चैंपियन, जैगरबॉम्ब और ट्रिप अभी बाकी है जैसे वीडियो एल्बम लॉन्च कर चुके हैं।
 
हाल ही में आंद्रे रसेल टेक्सस के सैन एंटोनियो में बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत से मिले थे, जहां उन्होंने मल्लिका को फिल्मों के लिए अपने जुनून के बारे में बताया था। मल्लिका शेरावत ने भी आंद्रे रसेल को फिल्मों और संगीत के बारे में काफी टिप्स दिए थे। आपको बता दें आंद्रे रसेल पर एक साल के लिए क्रिकेट खेलने पर बैन लगा हुआ है। डोपिंग में फेल होने की वजह से आंद्रे रसेल पर बैन लगा था जो 30 जनवरी 2018 तक चलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »