26 Apr 2024, 03:15:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब के कोच वीरेंद्र सहवाग ने समझाया पति का मतलब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2017 11:08AM | Updated Date: Apr 15 2017 11:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पति का मतलब समझाया है। उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि पति कैसा होता है। ज्ञात हो वीरु सोशल मी‍डिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके खास अंदाज में किये गये मैसेज को लोग काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया से जुड़ने वाले वीरेंद्र सहवाग की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ती जा रही है कि देखते ही देखते ट्विटर पर उनके फॉलोवर की संख्या 9.41 मिलियन हो गयी है।
 
इस समय आईपीएल का रोमांच चरम पर है। वीरु भी इससे परे नहीं हैं और पंजाब टीम की मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। वीरु मैदान पर बल्‍लेबाजी भले ही नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनका चौका और छक्का जारी है। उन्होंने ट्विटर पर पत्नी आरती और खुद की एक तसवीर पोस्ट की है और पति का मतलब समझाया है।
 
सहवाग ट्विटर पर खूब सक्रिय रहते हैं और आईपीएल के मैच के बाद अक्सर अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों की तारीफ भी करते हैं। बता दें कि उनकी टीम पंजाब ने अब तक हुए 3 में से दो मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, टीम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल भी टीम के अंदर सकारात्मक ऊर्जा के लिए सहवाग की खूब तारीफ कर चुके हैं।
 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »